फ्लैश न्यूज

उप राष्ट्रपति गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ जी ने उप राष्ट्रपति का दीक्षांत समारोह में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उप राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे लिये वो एक सुखद दिन था, जब मुझसे कहा गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आपसे बात करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नाम हासिल किया है।

हम सब जानते हैं कि मुख्यमंत्री जी ने जब शपथ ली थी, तब कानून व्यवस्था और विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के क्या हालात थे। यह प्रदेश दोनों में चिंता का विषय था। हताशा इतनी थी कि लोगों को चिन्तन करने का मन नहीं था। हम कहां से कहां आ गए हैं।

आज उत्तर प्रदेश लॉ एण्ड ऑर्डर का रोल मॉडल है। देश की बात तो छोड़िये, दुनिया में कोई समस्या होती है लॉ एण्ड ऑर्डर की, तो मुख्यमंत्री जी को याद किया जाता है। योगी आदित्यनाथ जी आज ‘पर्सन ऑफ एक्शन’ के प्रतीक बन चुके हैं। आप सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नेशन फर्स्ट की भावना के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें।

उप राष्ट्रपति जी ने कहा कि लम्बे समय तक वकालत के पेशे में रहने के कारण उनका उद्योग जगत से गहरा नाता रहा है और उन्हें यह बात कहने में खुशी होती है कि उत्तर प्रदेश आज प्रीमियम कैटेगरी के उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है।

उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह में वह जो कहना चाहते थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button