उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

वाराणसी: मजदूर की बेटी जाएगी इसरो, अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा हैं श्वेता सत्ते

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 की टॉपर छात्रा श्वेता सत्ते स्कूल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाएगी। इनका चयन इसरो में जाकर वैज्ञानिकों से मिलकर ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अटल आवासीय विद्यालय योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। श्वेता सत्ते का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भ्रमण के लिए हुआ है।

उसके पिता मजदूरी करते हैं। श्वेता ने कहा कि बड़े होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती है। सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनकर देश का नाम रोशन करने का सपना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button