खेल-खिलाड़ी

विजय हजारे में चमके यूपी के रिंकू सिंह: 56 गेंदों में जड़ा शतक, चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। टी-20 विश्व कप से पहले उत्तर प्रदेश के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप बी मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा । रिंकू ने महज 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर अपनी टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 367 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

रिंकू के अलावा आर्यन जुयाल ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 118 गेंदों पर 134 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी अहम योगदान देते हुए 57 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। इसके अलावा समीर रिजवी ने 36 रन जोड़े, जबकि प्रशांत वीर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

उत्तर प्रदेश की शुरुआत हालांकि खराब रही और महज 2.1 ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आर्यन जुयाल और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ने इससे पहले हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button