फ्लैश न्यूजभारत

महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ पर बवाल, नीतीश कुमार की हरकत और संजय निषाद के बयान पर भड़कीं अपर्णा यादव, बोलीं- तुरंत मांगें माफी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला का बुर्का खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के बयान ने भी विवाद को और हवा दे दी है।

संजय निषाद ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नकाब (हिजाब) छू दिया तो इतना हो गया है, कहीं और छूते तब क्या हो जाता? जिसपर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ा ऐतराज जताया है। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की गरिमा, उसके धर्म या जाति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार द्वारा किया गया कृत्य और संजय निषाद का बयान दोनों ही निंदनीय हैं।

अपर्णा यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे लोगों को अपने शब्दों और व्यवहार की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में नीतीश कुमार और संजय निषाद दोनों को तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button