
UP : उत्तराखंड की महिला ने प्रेमी के घर किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी
उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय महिला सोमवार शाम अपने से आधी उम्र के प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब युवक और उसके परिजनों द्वारा इंकार करने पर महिला ने हंगामा किया। मामला एक ही समुदाय का बताया गया है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की 45 वर्षीय महिला से मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। साथ ही दोनों के बीच मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। महिला का दावा है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन अब वह इससे मुकर गया।
इसी वायदे को पूरा करवाने के लिए वह सीधे युवक के घर पहुंच गई। महिला के घर पहुंचते ही युवक के परिजन के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा विवाह से इंकार कर दिया।



