फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने लखनऊ एयरपोर्ट पर किया यात्री कैफे का ई उद्घाटन, मात्र 10 रुपये में मिलेगा अल्प आहार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का ई-उद्घाटन किया। यह कैफे टर्मिनल-3 के चेक-इन क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जहां यात्रियों को मात्र 10 रुपये से अल्पाहार और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अनुरूप यह कैफे यात्रियों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य-पेय सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे उनके यात्रा अनुभव में सुधार होगा। लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हवाईअड्डे पर उपलब्ध सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाना है, ताकि यात्री उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण अल्पाहार का लाभ उठा सकें।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल), अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ समझौते के तहत लखनऊ एयरपोर्ट का संचालन, विकास और प्रबंधन कर रही है। एलआईएएल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए डिजी यात्रा, ई-गेट्स, 2डी स्कैनर, ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम, सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर और फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button