उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल की अध्यक्षता में जनपद मेरठ में “उद्यमी महिला समागम – कुशलता से समृद्धि” कार्यक्रम संपन्न।

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के आज एक दिवसीय मेरठ भ्रमण के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा उनकी अध्यक्षता में “उद्यमी महिला समागम – कुशलता से समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमे लगाए गए स्टालों पर महिलाओं ने अपने विविध प्रकार के हुनर का प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनी में कुल 32 स्टाल लगाए गए थे।
राज्यपाल ने प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा प्रसंस्कृत फल, सब्जी, जैविक गुड़, मोटे अनाज से बने उत्पादों की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल  महिलाओं से संवाद भी किया। इस संवाद कार्यक्रम में सात जनपदों से  400 महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग किया,
जिनमें  श्रीमती हितेश चौधरी अमरोहा, श्रीमती नीतू कुंडू गाजियाबाद, सुश्री शुभावरी चौहान सहारनपुर, श्रीमती कविता सिरोही हापुड़ एवं श्रीमती सुमन रानी बिजनौर ने अपनी सफलता की कहानी,अनुभव तथा कार्यों के बारे में राज्यपाल जी को विस्तार से बताया।
माननीय राज्यपाल महोदय ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए 1000 अशिक्षित महिलाओं के लघु उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण के विषय में राज्यपाल महोदय को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777