भारत

‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ के अन्तर्गत राजभवन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चलाया गया सफाई अभियान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ के अन्तर्गत आज राजभवन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में राजभवन के अधिकारियों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय की साफ-सफाई की।

सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में सफाई अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता और संस्कार के भाव जागृत करना तथा स्वच्छता को अपने दिनचर्या के व्यवहार में शामिल किये जाने हेतु जागरूक करना था, जिससे बच्चों में स्वच्छता के साथ-साथ अपने विद्यालय के प्रति नैतिक जिम्मेदारी के दायित्व बोध का विकास हो सके।

सफाई अभियान के द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सफाई अभियान में अध्यापकगण एवं स्कूली बच्चों के साथ प्रतिभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशेष सचिव श्री राज्यपाल श्री श्रीप्रकाश गुप्ता, परिसहाय श्री राज्यपाल श्री पुनीत द्विवेदी, राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं राजभवन के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button