
फ्लैश न्यूजभारत
टोल मैनेजर ने कपल के प्राइवेट मोमेंट को किया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हलियापुर टोल प्लाजा के प्रबंधक द्वारा एक नवविवाहित जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर अवैध वसूली करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार टोल कर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि मंगलवार को हलियापुर में तैनात दारोगा रफ्फन खां की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मातहत अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



