धार्मिकराष्ट्रीय

वास्तु दोष और Negative Energy से बचना है? होलाष्टक शुरू होने से पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फाल्गुन का महीना त्योहार के नजरिए से बेहद खास माना जाता है। इस महीने में रंगो का त्योहारी होली को घूमधाम से मनाई जाती है। होली से पहले होलाष्टक का समय को विशेष माना जाता है। हिंदू धर्म में होलाष्टक के समय सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास रहती है। इसलिए परिवार वाले घर से बाहर जानें से पहले कई सारी चीजों को मना करते हैं।

बता दें कि, होलाष्टक होली से ठीक आठ दिन पहले शुरु होते हैं। इस साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, होलाष्टक लगने से पहले जरुरी और कुछ खास काम पूरे न किए जाए, तो घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं कौन-से जरुरी काम हैं, जिन्हें आपको होलाष्टक शुरु होने से पहले ही निपटा लेना है।

घर के निर्माण का कार्य

यदि आप नया घर बनवा रही हैं, तो ऐसे में आप इसमें होने वाली रिनोवेशन और पेंटिंग का काम पहले ही करा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही होलाष्टक शुरु होने वाले हैं। जिसके बाद से घर से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यदि आप घर निर्माण कार्य इस दौरान कराएंगे तो आपके घर की शांति भंग हो जाएगी। होलाष्टक के समय नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है, जो आपके घर के वास्तु के साथ-साथ जीवन पर भी असर डाल सकती हैं।

मांगलिक कार्यों को होलाष्टक से पहले करें

यदि आप घर में वास्तु संबंधी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि सभी मांगलिक और शुभ कार्य होलाष्टक शुरू होने से पहले ही कर लें। मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते, क्योंकि इस समय को अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन दिनों ऐसे कार्य करने से घर में नकारात्मक प्रभाव या वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए संभव हो तो इन कार्यों को होलाष्टक से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए।

घर से निकालें सभी टूटी फूटी चीजें

घर में अक्सर ऐसी चीजें रखी रहती है, जिसे हम दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन हमें ये गलती नहीं करनी है। सभी टूटी चीजों को होलाष्टक से पहले घर से बाहर रख दें। जिससे आपके घर में वास्तु दोष न लगे। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रभाव नहीं डालेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button