उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम के आवास पहुंच सकते हैं हजारों कर्मचारी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हजारों कर्मचारी पहुंच सकते हैं। संयुक्त राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से 1.5 लाख कर्मचारियों का आवाहन किया गया है। 18 मार्च को इन सभी कर्मचारियों को डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि 2016 से प्रतिवर्ष बजट आवंटित होने के बाद भी एनएचएम संविदा कार्मिकों की वेतन विसंगति नही दूर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 2016 से 3% प्रतिवर्ष अतिरिक्त बजट  दिए जाने के बावजूद  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों की वेतन विसंगत्ति दूर हो नही की गई है। वही मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार राज्यो में इस बजट का उपयोग करते हुए वेतन नीति बनाए जाने के साथ संविदा कार्मिकों की वेतन विसंगति दूर की गई है।

उन्होंने बताया कि 12 से 22 फरवरी तक वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदेश भर से लगभग 12000 पत्र मुख्यमंत्री को संविदा कार्मिकों ने भेजा था। जिसका संज्ञान अभी तक नही लिया गया। जिसके कारण 11 व 12 मार्च को प्रदेश भर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने आन लाइन कार्य न किए जाने का निर्णय लिया।

इसी के तहत 11 और 12 मार्च को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य लगभग 70 %से 75% तक ठप रहा। जिसमे मुख्य रूप से e sanjivani पर आयुष्मानभव मंदिर पर आन लाइन परामर्श, टीबी कार्मिकों का विवरण निश्चय पोर्टल पर न अपलोड किया जाना, टीकाकरण का विवरण, व विभागीय रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं किया जाना शामिल रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777