उत्तर प्रदेशधार्मिकफ्लैश न्यूज

रामनगरी में 25 नवंबर को होगा भव्य उत्सव, राम मंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का दर्शन करने के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राममंदिर पर ध्वज स्थापना कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र देंगे। अधिकारियों की मानें तो 25 नवंबर को अयोध्या में भाजपा के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा होगा।

बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा की तरह अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक़ राम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बाद भाजपा का अभियान शुरू होगा। दुनिया की सबसे बड़ी स्काउट गाइड की जम्बूरी के 35 हजार से अधिक कैडेट्स शामिल होंगे। विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की ऐतिहासिक सफलता से अवगत करायेंगे। 50 लाख से अधिक सुझाव आ चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री मोदी को यूपी में आठ साल की उपलब्धियों की जानकारी दे सकते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी विकसित भारत @47 पर होगी चर्चा, यूपी के प्रयासों को बताएंगे। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए मोदी को आमंत्रित भी करेंगे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button