खेल-खिलाड़ी

खिलाड़ियों का लगेगा जमावड़ा… इकाना में शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का दमदार practice session, जानें पूरा प्लान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने को है। आठ मार्च को टी-20 विश्वकप फाइनल के बाद देश में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच बढ़ने जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। टीम का अभ्यास सत्र 15 मार्च से अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू होगा। 10 मार्च से खिलाड़ियों के लखनऊ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिससे शहर का क्रिकेट माहौल एक बार फिर जीवंत हो उठेगा।

नया नेतृत्व, नई रणनीति

इस बार टीम की रणनीतिक कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी (ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर, एलएसजी) संभाल रहे हैं। जहीर खान के जाने के बाद टीम के बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी अनुभवी मूडी पर होगी, जो टीम के संतुलन और प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे। पिछले सत्र की कमियों को दूर करने के इरादे से कप्तान ऋषभ पंत इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे। आक्रामक बल्लेबाजी और तेज तर्रार विकेटकीपिंग के लिए पहचाने जाने वाले पंत एक बार फिर टीम के केंद्र में रहेंगे। वहीं 8.6 करोड़ की भारी भरकम राशि में शामिल हुए ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इस बार टीम के एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

गेंदबाजी में दिखेगी धार

एलएसजी का गेंदबाजी आक्रमण इस बार और मजबूत नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परखेंगे, वहीं श्रीलंका के स्पिन जादूगर वानिंदु हसरंगा मध्य ओवरों में मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। इसके साथ ही लखनऊ के बाएं हाथ के युवा पेसर नमन तिवारी भी अपनी स्विंग और गति से चयनकर्ताओं का भरोसा मजबूत करने को तैयार हैं।

शहर में बढ़ेगा क्रिकेट का जुनून

इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के साथ ही शहर में क्रिकेट का बुखार चढ़ना तय है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन की कमी पूरी कर दमदार प्रदर्शन करेगी। 15 मार्च से शुरू होने जा रहा यह सफर सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि खिताबी दावेदारी की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। अब देखना होगा कि पंत की अगुवाई में एलएसजी इस बार कितनी दूर तक जाती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button