फ्लैश न्यूजभारत

प्रधानमंत्री मोदी के लिए होंगे 33 वेलकम ड्रिंक्स, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान व खानपान का विशेष प्रबंध

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

श्री राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान और खानपान का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। सबसे खास इंतजाम पीएम नरेंद्र मोदी के लिए है। उनकी व्यवस्था कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। पीएम मोदी व पीएमओ के लिए 50 प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों की व्यवस्था है।

इनमें 33 प्रकार के केवल वेलकम ड्रिंक्स होंगे। इसमें कई विशिष्ट पेय शामिल किए गए हैं। पीएम की खाद्य सामग्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चॉपर में लोड होकर साकेत महाविद्यालय तक आएगी। खास यह भी है कि पीएम मोदी के यहां भोजन ग्रहण करने की अब तक कोई जानकारी नहीं है। वह मंदिर में सिर्फ प्रसाद व जल ग्रहण करेंगे। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए भी विशिष्ट प्रकार के इंतजाम होंगे।

रहेंगे वेज पकौड़े, इंडियन स्वीट व टेंडर कोकोनट वाटर

सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह ने बताया कि पीएमओ के लिए सॉफ्ट पीपी जूस, टेंडर कोकोनट वाटर, फ्लेवर्ड मिल्क, वेज पकौड़े, टोमैटो कैचअप, इंडियन स्वीट, मिनरल वाटर, कोक केन, स्प्राइट केन, फैंटा केन, मुरमुरा व ड्राई फ्रूट इत्यादि को शामिल किया गया है। लगभग 50 से भी अधिक पेय व खाद्य पदार्थ शामिल है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर्फ प्रसाद ग्रहण करने की ही सूचना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button