उत्तर प्रदेश

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 40 लाख बच्चों की बढ़ोत्तरी हुई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारत एक बार फिर से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करे। इस दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

राज्य में वर्तमान में लगभग 05 करोड़ बच्चे विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि दुनिया के कई देशों की 05 करोड़ आबादी भी नहीं है।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में 404 करोड़ रुपये की धनराशि से पी0एम0 श्री स्कूलों के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी और केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा ‘प्रोजेक्ट अंलकार’ के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण हेतु 347 करोड़ रुपये की धनराशि का अन्तरण किया गया।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने नवचयनित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

साथ ही, उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को स्मॉर्ट क्लास के प्रमाण पत्र वितरित किये। ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधिगण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को पूरा करने की श्रृंखला में 05 सितम्बर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने पी0एम0 श्री स्कूल योजना की घोषणा की थी।

उन्होंने इस योजना को उत्तर प्रदेश में शीघ्रता से शुभारम्भ/क्रियान्वित करने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्कूली शिक्षा से जुड़े 05 करोड़ बच्चों को यह योजना एक नई प्रेरणा प्रदान करेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button