धार्मिक

मनौतियों के राजा का किया महाभिषेक, चढ़ाया 108 किलो का लड्डू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

गोमती नदी तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका में चल रहे श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के गणेशोत्सव में शुक्रवार को गणेशजी का महा अभिषेक किया गया। भक्तों ने दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, पंच फलों के रस से 1008 नामों के साथ महाभिषेक किया। कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता सपरिवार शामिल हुए। कोलकाता से आए संजय शर्मा ने 108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये बप्पा, क्यों न भोग लगाएं भजन सुनाया।

शाम को मनौतियों के राजा को 108 किलो का महामोदक चढ़ाया गया। कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संजय अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू), रोहित महानगर, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, ऊषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल परिवार के साथ मनौतियों के राजा को महामोदक भेंट किया। उस दौरान कोलकाता से आये संजय शर्मा ने भजन ‘108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये, बप्पा क्यों न भोग लगाये’ सुनाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। राधा कृष्ण महारास नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद शिव बारात नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।

कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा दोपहर 1 बजे झूलेलाल वाटिका से शुरू होगी। ये विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर चैराहा, नजीरगंज, डालीगंज होते हुए झूलेलाल घाट पर पहुंचेगी, जहां मूर्ति का भू विसर्जन किया जाएगा। शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां, बग्घी, रथ, घोड़ा, बैंड शामिल होंगे। यात्रा के सबसे पीछे भगवान सिद्धि विनायक के रूप में विराजमान भगवान गणेश का फूलों से सजा रथ चलेगा। बताया कि 10 दिन चले उत्सव में बप्पा के भक्तों ने लगभग 90 हजार गजानन के नाम चिट्ठी लिखी सभी चिटि्ठयों को बप्पा की मूर्ति के साथ भूविसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बप्पा को चढ़ाए गए 108 किलो का महामोदक का प्रसाद भक्तों को बांटा जाएगा।

निकाली गई मूर्ति विसर्जन यात्रा

हीवेट रोड,शिवाजी मार्ग पर आस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान के गणेशोत्सव की ओर से शिवाजी मार्ग के राजा की मूर्ति विसर्जन यात्रा निकली गई। यात्रा हीवेट रोड से शुरू होकर कैसरबाग से परिवर्तन चौक और झूलेलाल पार्क स्थित विसर्जन स्थल पर जाकर समाप्त हुई। गणेश शंकर पवार ने बताया कि इस दौरान सुमन, सुशांत गौड, दिव्यांश शुक्ला, ओम प्रजापति, अनंत प्रजापति, अमन विश्वकर्मा, उज्जवल शर्मा, सुषमा गौड़, अनामिका शुक्ला आदि भक्तगण भक्ति रस में सराबोर थे। इससे पहले उत्सव स्थल पर सुबह सबसे पहले गणपति महाराज का श्रृंगार कर आरती गई। उसके बाद सत्यनारायण की कथा और हवन किया गया। भंडारे भी हुआ।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button