उत्तर प्रदेश

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज भवन प्रांगण में 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां राज भवन प्रांगण में आयोजित, तीन दिवसीय 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। यह प्रदर्शनी 17 से 19 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गयी है।

मुख्यमंत्री ने राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के लिए राज्यपाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राज भवन प्रांगण में होता है।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से औद्यानिक फसलों में रुचि रखने वाले तथा इसके माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले अन्नदाता किसान अपने उत्पादों को  प्रदेशवासियों के सामने रखते हैं। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश भर के लोग इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों को हर प्रकार का प्रोत्साहन व सहयोग दे रही है। इन परिस्थितियों में उनके सामने आगे बढ़ने का अवसर है। उत्तर प्रदेश अनेक संभावनाओं वाला प्रदेश है।

राज्य में देश की जनसंख्या का 16 प्रतिशत भाग निवास करता है। प्रदेश में भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 प्रतिशत भाग है, लेकिन देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल कृषि योग्य भूमि के मात्र 10 प्रतिशत भाग का उपयोग औद्यानिक फसलों से जुड़े किसानों द्वारा किया जाता है। प्रदेश की जी0डी0पी0 में कृषि के कुल योगदान में 24 प्रतिशत भाग औद्यानिक फसलों का होता है।

यह प्रदर्शित करता है कि अन्नदाता किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने के लिए परम्परागत खेती के साथ ही औद्यानिक फसलों को प्रोत्साहित करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777