मुंबई। फिल्मकार नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक तीन जुलाई को नौ शहरों में दिखायी जायेगी। फिल्म रामायण को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है। अब इस फिल्म की पहली झलक तीन जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में दिखायी जायेगी।
देश के इन बड़े शहरो में होगी प्रदर्शित
इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल है। इसका मकसद इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना है। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है, जहां दुनिया की सबसे पुरानी कहानी को आज की नई तकनीक और शानदार इंटरनेशनल टीम के साथ फिर से दिखाया जाएगा।
लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता
रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता रही है। वजह यह है कि इसमें भारत की सबसे पूजनीय कहानी को दुनियाभर के बेहतरीन फिल्म बनाने वालों और टेक्निकल टीम के साथ मिलाकर दिखाया जा रहा है। यह फिल्म भारत और विदेश की टीम के साथ मिलकर बनाई जा रही है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।