
FIFA Women World Cup के साथ समानता को लेकर फिर शुरू हुई बहस
फीफा महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। फीफा महिला विश्व कप के इस सीजन में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रत्येक डॉलर के लिए 25 सेंट की राशि मिलेगी जो पिछले वर्ष हुए फीफा विश्व कप में उनके पुरुष साथी खिलाड़ियों ने अर्जित की थी। पहले के मुकाबले महिलाओं को बेहतर राशि इस बार दी जा रही है। हालांकि वेतन समानता के मामले में महिलाओं को लंबा रास्ता अभी तय करना है।
सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्व कप का शानदार आगाज हो चुका है। इस 32 वर्ष पुराने विश्व कप में इस बार फिर से ऐसे मु्द्दे पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। जिस पर पहले भी कई बा हंगामा मचा है। फीफा 2023 महिला विश्व कप में महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि और वेतन में भारी अंतर देखने को मिलता है। इस अंतर को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच हुए ओपनिंग मुकाबले से पहले ही महिला विश्व कप के सीईओ डेविड बीचे ने इस मामले पर अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का ये टूर्नामेंट सिर्फ फुटबॉल के संबंध में नहीं है। ये महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खेल को लेकर जश्न मनाने के संबंध में है।
महिला खिलाड़ियों को पुरुषों की अपेक्षा चौथा हिस्सा दिया जाएगा। हालाँकि इस वर्ष महिलाओं को पहले से अधिक राशि दी जाएगी। वर्ष 2019 में हुए विश्व कप में महिला खिलाड़ियों को एक डॉलर पर सिर्फ आठ सेंट दिए गए थे जो इस वर्ष बढ़ाकर 25 सेंट किए गए है।