फ्लैश न्यूजविश्‍व

इंडोनेशिया में स्कूल इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

इंडोनेशिया में एक स्कूल की इमारत ढहने की घटना में मलबे से कई और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14 हो गई है। कई छात्र अब भी लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचावकर्मी सोमवार को इमारत ढहने के बाद से बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

बृहस्पतिवार को किसी के जीवित होने का संकेत नहीं मिलने के बाद मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। शुक्रवार शाम को बचावकर्मियों को नौ शव मिले, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। लगभग 50 छात्र लापता हैं।

इंडोनेशिया के जावा प्रायद्वीप के सिदोअर्जो में स्थित एक सदी पुराने ‘कोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ के प्रार्थना कक्ष का ढांचा ढह गया था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो के अनुसार, शुक्रवार को दो शव प्रार्थना कक्ष के पास पाए गए जबकि एक शव निकास द्वार के पास मिला। सुहार्यंतो ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात तक बचाव कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button