उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन रेंडमली 02 असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की जाये।

भ्रामक आख्या लगाने वाले कर्मियों के विरुद्ध् सख्त कार्यवाही करें। आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक से पूर्व सभी जिलाधिकारियों द्वारा प्रथम शिकायत निस्तारणकर्ता अधिकारियों (एल-1) के साथ बैठक कर उन्हें सेंसटाइज किया जाये कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने के लिए निस्तारण से पूर्व अथवा निस्तारण के समय वह एक बार आवेदक से अवश्य बात करें अथवा स्थलीय निरीक्षण करें।

निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं गो आश्रय स्थल निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जनपदों में पर्याप्त मात्रा में गो आश्रय स्थल उपलब्ध हैं। एक बार पुनः शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कराया जाये और शत-प्रतिशत निराश्रित गोवंश को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाये। सभी आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये।

उन्होंने राजस्व विभाग को ग्रामवार गोचर भूमि की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बारिश के उपरांत गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान चलाया जाये। अतिक्रमण से मुक्त होने के उपरांत भूमि को पशुपालन विभाग द्वारा उपयोग में लिया जाये। बैठक में बताया गया कि 503 वृहद् गो संरक्षण के सापेक्ष 321 का कार्य पूरा हो चुका है।

पीएम सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश में 25 लाख घरों के सोलराइजेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में उत्तर प्रदेश को शीर्ष स्थान दिलाना है। रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष प्लांटस के इंस्टॉलेशन में प्रगति लायी जाये।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button