उत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से हीट वेव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा अगले पांच दिनों तक हीट वेव के लिये पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान जनहानि व पशुहानि न हो इसके लिये समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जायें। शहर के साथ-साा से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहे। कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिये।

गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जहां कनेक्शन उपलब्ध करा दिये गये हैं, वहां पानी की सप्लाई होती रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाये। जहां आवश्यक हो टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करा लिया जाये कि गौआश्रय स्थलों में पानी की उपलब्धता रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों में ओआरएस, दवाई व कोल्ड रूम की उपलब्धता रहे और सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहें। हीट वेव से बचाव के लिये ‘क्या करें, क्या न करें’ इसका व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, सोशल मीडिया व विभिन्न प्रचार माध्यमों पर कराया जाये। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। कहीं भी कोई लोकल फॉल्ट होती है, उसका तत्काल निराकरण कराया जाये।

उन्होंने कहा कि हीट वेव के दौरान फायर सेफ्टी बेहद महत्वपूर्ण है। सभी पब्लिक प्लेसेज-अस्पताल, होटल आदि में फायर सेफ्टी के लिये समुचित प्रबंध हो। सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराकर अवशेष कार्यों को पूरा करा लिया जाये।

उन्होंने कहा कि गर्मी के उपरांत बारिश का मौसम शुरू हो जायेगा। गत वर्षों में हुई क्षति का आंकलन करते हुये बाढ़ के लिये बेहतर कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे बाढ़ का प्रकोप न्यूनतम रहे। सभी तटबंधों का निरीक्षण करा लिया जाये, जहां मरम्मत की आवश्यकता हो, करा दी जाये।

बारिश के मौसम में जल भराव व वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिये आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जायें। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य बारिश के मौसम से पहले पूरा करा लिया जाये।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button