
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
मुख्यमंत्री ने जनपद महराजगंज में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की छत गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की छत गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



