फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 38वाँ दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 38वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कुल 209171 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इसमें 101947 छात्रों ने तथा 107224 छात्राओं ने उपाधि प्राप्त की। शोध कार्यों पर 11 छात्राओं तथा 12 छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त की। समारोह में पद्मश्री प्रो0 मणीन्द्र अग्रवाल तथा हनी बी नेटवर्क के संस्थापक पद्मश्री प्रो0 अनिल गुप्ता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त चंद्रयान-3 की सफलता में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय के 4 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल जी ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की गईं सभी 209171 उपाधियों एवं अंकतालिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से बटन दबाकर डिजीलॉकर में भी अपलोड करने की प्रक्रिया संपन्न की। उन्होंने समारोह में चंद्रयान -3 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। राज्यपाल जी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पिछले कुछ वर्षों में कौशल वृद्धि, नवाचार, उद्यमिता विकास, शिक्षण में गुणवत्ता वृद्धि के लिए विविध उपादानों का विकास,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक एम ओ यू करके शैक्षणिक दायरे का विस्तार जैसे विविध कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा क्षमता विस्तार से अब यहां के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी अधिक प्राप्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 -23 में यहां के कुल 1225 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है। दीक्षांत उद्बोधन में राज्यपाल जी ने भारत के वैज्ञानिकों की प्रेरक सफलताओं , विश्व में भारतीय नेतृत्व की बढ़ती साझेदारी, महिला सशक्तिकरण जैसे समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने को कहा।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्राध्यापक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद तथा हनी बी नेटवर्क के संस्थापक,पद्मश्री प्रो0 अनिल कुमार गुप्ता जी ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री, श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्व में शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनसे भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में योगदान देकर विश्व में देश की छवि मजबूत करने को कहा। कुलपति प्रो0 विनय पाठक ने समारोह में विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

संक्षिप्त रूप से:

  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 38वें दीक्षांत समारोह में 209171 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।
  • पद्मश्री प्रो0 मणीन्द्र अग्रवाल तथा हनी बी नेटवर्क के संस्थापक पद्मश्री प्रो0 अनिल गुप्ता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • राज्यपाल जी ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की गईं सभी उपाधियों एवं अंकतालिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से डिजीलॉकर में भी अपलोड करने की प्रक्रिया संपन्न की।
  • राज्यपाल जी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button