
खेल-खिलाड़ी
अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्यना सबालेंका की जीत के साथ हुई टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मैड्रिड। शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती मैचों में आसान जीत हासिल की। ज्वेरेव ने स्थानीय खिलाड़ी रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 6-2 से, जबकि सबालेंका ने क्वालीफायर अन्ना ब्लिंकोवा को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरे दौर में ज्वेरेव का मुकाबला नूनो बोर्गेस या एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका का तीसरे दौर में 28वीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टेंस से मुकाबला होगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



