Sydney (सिडनी) में मंगलवार को एक 52 वर्षीय महिला की 4 डब्ल्यूडी कार साउथवेस्ट Sydney (सिडनी) प्राइमरी स्कूल में घुस गई। जिससे आठ साल के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
गूगल समाचार के अनुसार ग्रीनएकर के उपनगर में बंकसिया रोड पब्लिक स्कूल में हुए इस हादसे में तीन लड़कियां भी घायल हुई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वक्त कक्षा में सात साल से लेकर ग्यारह साल तक के 24 बच्चे मौजूद थे। चिकित्सकों ने इन सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। कार चालक 52 वर्षीय महिला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह एक नेगलीजेन्स ड्राइविंग का मामला है। उन्हें नहीं लगता कि यह घटना जान बूझकर की गई है। यह एक हादसा ही लग रहा है।इस महिला को थाने से जमानत दे दी गई।
Back to top button