खेल-खिलाड़ी

आईपीएल मेगा नीलामी की सूची में नहीं स्टोक्स का नाम, ड्रेका और नेत्रावलकर हुए शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन इस नीलामी में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स शामिल नहीं हुए हैं। जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है उनमें स्टोक्स के पूर्व साथी जेम्स एंडरसन, इटली के तेज गेंदबाज थॉमस ड्रेका और भारत में जन्मे अमेरिका के मध्यम तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर शामिल हैं। इस सूची को फ्रेंचाइजी से परामर्श लेने के बाद छोटा किया जाएगा।

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल

इस सूची में भारत के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, आर अश्विन और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी टीमों ने रिलीज़ कर दिया था। इन पांच क्रिकेटरों में से प्रत्येक ने खुद को दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर सूचीबद्ध किया है। चोटिल होने के कारण पिछले साल नवंबर से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी दो करोड रुपए के आधार मूल्य में खुद को सूचीबद्ध किया है। कोई भी खिलाड़ी ने खुद को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में सूचीबद्ध कर सकता था।

भारत के जिन अन्य खिलाड़ियों ने इस आधार मूल्य में खुद को सूचीबद्ध किया है उनमें खलील अहमद, मुकेश कुमार, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, दीपक चाहर, इशान किशन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। इस सूची में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और उमेश यादव भी शामिल हैं।

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान और पृथ्वी साव ने 75-75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपना पंजीकरण कराया है। कार्यभार प्रबंधन और अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के कारण पिछले आईपीएल में नहीं खेलने वाले स्टोक्स ने फिर से यही विकल्प चुना है।

पहली बार किया आईपीएल में रजिस्टर

इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 42 वर्षीय एंडरसन ने पहली बार आईपीएल के लिए पंजीकरण कराया है। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 10 साल पहले 2014 में टी-20 मैच खेला था। उनका आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये है। इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान खींचने वाले नेत्रावलकर भी नीलामी में अपना भाग्य आजमाएंगे। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आधार मूल्य 30 लाख रुपये है।

पिछली नीलामी में नहीं बिक पाने वाले शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने फिर से पंजीकरण कराया है। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए है। पिछली नीलामी में रिकॉर्ड 24.50 करोड रुपए में बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने दो करोड रुपए के आधार मूल्य में खुद का पंजीकरण कराया है। मध्यम गति के तेज गेंदबाज थॉमस ड्रेका आईपीएल के लिए पंजीकरण कराने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button