कारोबार

बजट पेश होने के बाद असमंजस में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शनिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा। खुदरा निवेशकों और समग्र बाजारों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बहुत कम मदद मिलने के कारण कारोबारी मायूस हुए।

शेयर सूचकांक बढ़त के साथ खुले और बजट पेश होने के दौरान सकारात्मक दायरे में रहे। हालांकि, सीतारमण के संसद में अपना बजट भाषण पूरा करने के तुरंत बाद, दोपहर के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 494.1 अंक गिरकर 77,006.47 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 162.35 अंक गिरकर 23,346.05 पर आ गया। बाद में, सेंसेक्स नुकसान कम करते हुए 77,509.90 पर आ गया, जबकि निफ्टी 23,495.30 पर था।

पिछले चार कारोबारी सत्रों से दोनों सूचकांकों में तेजी थी। शनिवार को केंद्रीय बजट पेश होने के कारण बाजार खुले थे। सीतारमण ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए शनिवार को अपने सुधारवादी बजट के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दे दी और कर स्लैब में फेरबदल किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button