उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सपा के रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलवार दोपहर को विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष सपा के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव समेत अन्‍य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को  बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने मंगलवार को 12 बजे नामांकन दाखिल किये।

रामजीलाल सुमन पूर्व सांसद हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं। जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हे राज्यसभा भेजती रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन सपा के पिछले कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और अधिकारी वर्ग में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है।

चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जाने से राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के पास इतना संख्या बल है कि वह अपने तीनों उम्मीदवारों को जिता सकती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए ये उम्मीदवार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं, यह पूछे जाने पर विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि रामजीलाल सुमन पीडीए का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777