खेल-खिलाड़ी

स्टेडियमों का तय समय सीमा में हो निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में बोले खेल मंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम निर्माण कार्यों की प्रगति और बजट आवंटन की समीक्षा के लिए बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने की। इस समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ बजट के अनुरुप हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होने कहा कि यदि कोई कार्यदायी संस्था समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्य को पूरा नहीं करती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही उन पर पेनाल्टी लगाने की भी बात कही, इससे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

इसके साथ ही राज्यमंत्री ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में समय सीमा का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो संस्थाएं समय पर कार्य पूर्ण नहीं करेंगी, उन्हें विभाग की तरफ से भविष्य में कोई नया कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष चौहान, सचिव सुहास एलवाई, महानिदेशक युवा कल्याण चैत्रा वी सहित कई आला अधिकारी मुख्य रुप से मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के खेल संरचना को मजबूत बनाने और युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777