उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

Lok Sabha में लौटे Speaker Om Birla, विपक्ष को दिया कड़ा संदेश- ‘नियमों से ऊपर कोई भी नहीं’

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पीएम खुद घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता से तो नहीं घबराने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वे खुद अदाणी मामले और ‘एप्सटीन फाइल’ जैसे मुद्दों के कारण डरे हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इसी डर की वजह से प्रधानमंत्री सदन के भीतर नहीं आ पा रहे हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया के संकट के कारण देश में रसोई गैस की कमी की आशंका जताई जा रही है, जिस पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को जनता से धैर्य रखने और केवल सही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की थी।

दूसरी ओर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने पर सदन का आभार जताया। बिरला ने स्पष्ट किया कि सदन में कोई भी सदस्य, चाहे वह पक्ष का हो या विपक्ष का, नियमों से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को भी नियमों के दायरे में रहकर ही बोलने का अधिकार है।

विपक्षी सदस्यों द्वारा माइक बंद किए जाने के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पास माइक चालू या बंद करने का बटन नहीं होता। ओम बिरला पिछले कई दिनों से सदन की कार्यवाही से दूर थे और प्रस्ताव खारिज होने के बाद आज पहली बार वापस आसन पर लौटे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button