खेल-खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत, अफगानिस्तान पस्त

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बड़ी जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने 107 रनों से जीत अपने नाम कर अफगानिस्तान की टीम को परास्त कर दिया है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत के लिए अफगानिस्तान के सामने 316 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 50 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। रहमानउल्लाह गुरबाज (10), इब्राहिम जदरान (17), सेदिकुल्लाह अटल (16) और हशमतउल्लाह शहीदी (शून्य) पर आउट हुए। इस दौरान रहमत शाह एक छोर थामे रन बनाते रहे। आलम यह रहा कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अफगानिस्तान के विकेट अंतराल पर गिरते रहे। अजमतउल्लाह ओमरजई (18) को कगिसो रबाड़ा ने आउट किया। मोहम्मद नबी (आठ) को यानसन ने अपना शिकार बनाया। गुलबदीन नईब (13) और राशिद खान (18) रन बनाकर आउट हुए। 43 ओवर की तीसरी गेंद पर कगिसो रबाड़ा ने रहमत शाह को आउट कर अफगानिस्तान की पारी का 208 के स्कोर पर समेट दिया। रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए 92 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (90) की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। वियान मुल्डर और लुंगी एन्गिडी ने दो-दो विकेट लिए। मार्को यानसन और केशव महाराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 28 के स्कोर पर टोनी डीजार्जी (11) का विकेट गंवा दिया। उन्हें मोहम्मद नबी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान तेम्बा बवूमा ने रायन रिकलटन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button