उत्तर प्रदेश

लखनऊ में छुटपुट बूंदाबांदी और हवाएं चलने से गर्मी से मिली कुछ राहत, तापमान 37 डिग्री सेल्सियस

राजधानी लखनऊ के कई स्थानों और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चली हवाओं से तापमान में काफी हद तक कमी आई है। दोपहर 12 बजे के करीब राजधानी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाँकि धूप का असर कोई ख़ास काम नहीं हुआ है

बावजूद इसके लोगों का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा आज गर्मी उतना नहीं सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यूपी के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे, इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सम्भावना है।

बताते चलें कि बीते मई महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू हुआ गर्मी का प्रकोप जून माह की शुरुआत में भी जारी है। बीते दो दिनों से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हुई हलकी बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन रात के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है।

गौरतलब है कि बीते माह प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। राजधानी  लखनऊ में 42 सालों का रिकॉर्ड टूट गया था।

बीते गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। 1995 के बाद यह सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है, तब 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया था। बीते कुछ दिनों के दौरान दिन और रात भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777