भारत
स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि अमेठी में चुनावी मैदान में गांधी परिवार के किसी सदस्य का नहीं होना, यह संकेत है कि कांग्रेस ने मतदान से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। अमेठी से निर्वतमान सांसद ईरानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गांधी परिवार का अमेठी में चुनावी मैदान में नहीं होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस ने सीट पर मतदान से पहले ही अपनी हार मान ली है।



