मनोरंजन

अरमानी माने फैशन की दुनिया में आसमानी क्रांति

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फैशन इंडस्ट्री का किंग कहे जाने वाले जियोर्जियो अरमानी अपने पीछे सांस्कृतिक विरासत के साथ फैशन का इतिहास छोड़ गए हैं। 91 साल की उम्र में अरमानी का दो दिन पहले निधन हो गया। वह आधुनिक इतालवी शैली और शानो-शौकत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने इटली को फैशन की दुनिया में नई ऊंचाई दी थी।

अरमानी ने साहस दिखाते हुए लड़कियों को लड़कों और लड़कों को लड़कियों के कपड़े पहनाकर साबित किया था कि फैशन की दुनिया में क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है। आधी सदी तक फैशन और स्टाइल की दुनिया पर राज करने वाले अरमानी को बेहतरीन डिजाइनर माना जाता था। उनके डिजाइन किए हुए कपड़े राजघरानों के सदस्य और मशहूर हस्तियां पहनने के लिए बेताब रहती थीं।

अरमानी ने अपनी क्रिएटिविटी से एक नया ग्लोबल लाइफस्टाइल खड़ा किया। उन्होंने सिर्फ डिजाइनर आउटफिट्स ही नहीं परफ्यूम, होम डेकोर और दूसरी क्रिएटिव फील्ड में भी नाम कमाय। उनका मानना था कि लोग फैशनेबल नजर आने के चक्कर में खुद को कपड़ों से लाद लेते हैं, जबकि ये गलत है। इसकी जगह लाइट परिधानों के साथ कंफर्ट का ध्यान रखकर भी स्टाइलिश नजर आया जा सकता है। अरमानी ने 1970 में ऐसा ट्रेंड सेट किया कि जिसका पूरी दुनिया के ड्रेसिंग स्टाइल पर असर पड़ा। उन्होंने हॉलीवुड के रेड कार्पेट पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

जोड़ी फॉस्टर की 1992 की ऑस्कर लुक से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स तक, कई बड़ी हस्तियों ने उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधान ही पहने। उनके सूट्स और गाउन्स ने रेड कार्पेट फैशन को पूरी तरह बदल दिया। अरमानी के बाद रेड कार्पेट पर लग्जरी ब्रांड्स का कम्पटीशन बढ़ गया। लेकिन अरमानी फैशन की दुनिया में ब्रांड के साथ रईसी और एलीगेंस की पहचान बना रहा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button