कारोबार

Share Market| घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 492.71 अंक उछलकर 72,213.89 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 141.95 अंक चढ़कर 21,789.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया।

विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 865 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button