कारोबार

रुपये में तेजी लौटने से शेयर बाजार में बहार, बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी हुआ गुलजार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। रुपये में कई दिन बाद तेजी लौटने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.40 अंक की बढ़त के साथ 84,856.26 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 166.96 अंक (0.20 प्रतिशत

) ऊपर 84,846.82 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.30 अंक की मजबूती के साथ 25,902.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 58.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,918.95 अंक पर था।

सार्वजनिक बैंक, आईटी, ऑटो, धातु और तेल एवं गैस समूहों में लिवाली ज्यादा रही जबकि रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस और इटरनल के शेयर ऊपर चल रहे हैं जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट में गिरावट बनी हुई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button