कारोबार

बाजार खुलते ही हुआ लाल…शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 316.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,395.85 अंक पर और एनएसई निफ्टी 106.70 अंक या 0.41 प्रतिशत फिसलकर 26,079.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button