कारोबार

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी, शुरुआती कारोबार में 183 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी को हुआ नुकसान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही।इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया।

दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button