खबरविशेष

पालारिवत्तम से महाराज कॉलेज के बीच Metro सेवा शुरू

कोच्चि। कोच्चि में पालारिवत्तम से महाराज कॉलेज तक दूसरे चरण की Metro सेवा को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई।
यहां टाउन हॉल में उद्घाटन कार्यक्रम से पहले विजयन और पुरी ने पालारिवत्तम से महाराज कॉलेज के बीच पांच किमी तक Metro की सवारी की।
Second reach of Kochi Metro commissioned
Second reach of Kochi Metro commissioned
अलूवा से पालारिवत्तम के बीच 13.26 किमी के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून को किया था।
इसकी आधारशिला 13 सितंबर 2012 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रखी थी। दूसरे चरण के शुरू होने के साथ कोच्चि Metro अब अलूवा से महाराज कॉलेज स्टेशन के बीच 18 किमी का रास्ता तय करेगी।
पुरी ने आशा जताई कि दो वर्ष के भीतर पूरी Metro लाइन शुरू हो जाएगी और 600 किमी की दूरी तय करेगी। विजयन ने पेट्टा और वहां से त्रिपुनिथुरा तक कोच्चि Metro पूरा करने के लिए केंद्र का सहयोग और समर्थन मांगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777