
उत्तर प्रदेश
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से जनपद सिद्धार्थनगर के स्कूली बच्चों ने की मुलाकात
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में जनपद सिद्धार्थनगर के कैलाशपति पब्लिक स्कूल से आए कक्षा 3 से कक्षा 7 तक के बच्चों ने मिलकर आर्शीवाद प्राप्त किया।
राज्यपाल जी ने बच्चों से उनकी यात्रा के अनुभव पूछे और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। पहली बार भ्रमण पर आए बच्चों में राजभवन के प्रति कौतूहल तथा राज्यपाल की गरिमा और दायित्वों के विषय में जानकारी के लिए गहरी उत्सुकता भी दर्शनीय रही।
ये बच्चे आज अपने स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ लखनऊ में राजभवन भ्रमण पर आए थे। बच्चों ने राजभवन में नवनिर्मित बोनसाई गार्डन के अतिरिक्त बच्चों के लिए विशेष रूप से राज्यपाल द्वारा निर्मित कराई गई पंचतंत्र वाटिका के साथ यहाँ के कला कक्ष तथा विविध वाटिकाओं और भवनों का अवलोकन किया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



