CJI दीपक मिश्रा को रविवार को मिले दो वाक्यों के संक्षिप्त लेटर में दोनों जजों ने उक्त मसलों पर विचार के लिए फुल कोर्ट बुलाने की मांग की है। जस्टिस गोगोई और लोकुर, जजों को चुनने वाली कॉलेजियम के भी सदस्य हैं।
Justice_Chemaleshwar
ध्यान रहे कि जस्टिस दीपक मिश्रा अक्टूबर में रिटायर हो रहे हैं और इसके बाद इस पद पर जस्टिस गोगोई के ही आने की संभावना है, यदि सरकार इसमें कोई इफ एण्ड बट ना लगा दे तो।
इस लेटर पर CJI ने कोई जवाब नहीं दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (SC) के सभी जज पारंपरिक तौर पर होने वाली चाय पर मीटिंग में CJI मिश्रा के साथ थे, लेकिन इसमें CJI ने कोई आश्वासन नहीं दिया।