उत्तर प्रदेश

KGMU में नौकरी का झांसा देकर सहेली के भाई ने युवती का किया यौन शोषण, पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म

केजीएमयू में नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सहेली के भाई ने बेहोश कर दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक यौन शोषण किया। इस दौरान दो लाख रुपये भी ऐंठे। गर्भवती होने पर युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद दोबारा गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध पर आरोपी के परिवारवालों ने युवती को धमकाया।

पीड़िता ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता ने डीएनए कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मड़ियांव इलाके में रहने वाली युवती एक इंस्टीट्यूट से जेएनएम का कोर्स कर रही है। वहीं उसकी दोस्ती कोमल शुक्ला से हुई थी।

पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी 2022 को कोमल की शादी में शामिल होने उसके घर लखीमपुर खीरी निघासन शास्त्रीनगर गई। वहां उसकी मुलाकात कोमल की भाई आकाश शुक्ला से हुई। आकाश ने केजीएमयू में नौकरी दिलाने के बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 8 फरवरी 2022 को आरोपी उसके घर मड़ियांव आया और नौकरी के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

विरोध करने पर आकाश ने रुमाल से उसका मुंह और नाक दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने शिकायत की बात कही तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया 01 फरवरी 2023 में उसने आकाश के मना करने के बाद भी एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि दोबारा गर्भावस्था में आरोपी ने 23 मार्च 2025 को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि 27 मार्च को आकाश, आकाश का जीजा सौरभ मिश्रा, बहन कोमल और मां रीना शुक्ला उसके घर आए और उसे धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे फोन पे के माध्यम से करीब 2 लाख रुपये भी ले चुका है। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777