उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

बम के धमाकों से गूंजा साहबगंज बाजार, महिला की मौत, तीन गंभीर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सलोन कोतवाली क्षेत्र में पटाखे के अवैध भण्डारण विस्फोट का मामला सामने आया है। विस्फोट में जिस घर के भीतर इसका भण्डारण किया गया था वह एक झटके में जमींदोर हो गया है। वहीं इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। मौके पर एसपी रवि कुमार और एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पहुंचकर जांच किया। साथ घायलों के बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया।

मामला मामला सलोन थाना क्षेत्र के कराहिया पुलिस चौकी क्षेत्र के साहबगंज बाजार का है। यहाँ पटाखा लाइसेंसधारी फिरोज ने घर के भीतर पटाखे का अवैध भण्डारण किया था। देर रात इसी पटाखे में अज्ञात कारणों से विस्फोट हुआ तो पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घर मे मौजूद चार लोगों को गंभीर हालत मे अस्पताल लाया गया जहाँ फिरोज की मां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीन का इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य भी जख्मी था जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फिरोज की लाइसेंसी दुकान है लेकिन उसने अपने घर में अवैध भंडारण किया था जिसकी वजह से आग लगी। मामले की जांच कराई जा रही है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button