
फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय
पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के सफल प्रयासों और कतर एयरवेज के सहयोग से मंगलवार को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी। दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



