कारोबार

रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रुपया ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से मिल रहा समर्थन महीने के अंत में डॉलर की मजबूत मांग के कारण बेअसर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया मुख्य तौर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण प्रभावित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक भी रुपये को 87.50 से 88.50 के दायरे में रखने के लिए खरीद एवं बिक्री दोनों पक्षों में हस्तक्षेप कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.21 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 88.34 के निचले स्तर और उसके बाद 88.18 के उच्च स्तर को छू गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.29 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.81 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर जबकि निफ्टी 86.65 अंक की बढ़त के साथ 26,022.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,339.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button