
भारत
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह: देर रात ईमेल आने के बाद मचा हड़कंप, जांच जारी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पटना। शहर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय (जेपीएनआई) हवाई अड्डे पर अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई, हालांकि यह धमकी अफवाह निकली।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘शुक्रवार रात नौ बजे हवाई अड्डे के निदेशक के ईमेल आईडी पर बम की धमकी मिली। इसके तुरंत बाद, बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) की बैठक बुलाई गई। समिति ने धमकी को अफवाह बताया।
पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने बताया कि घटना के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह धमकी अफवाह निकली। हम ईमेल भेजने वाले को ढूंढ़ने के लिए आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



