खेल-खिलाड़ी

ऋषभ पंत ने छक्का जड़कर पूरा किया शतक, भारतीय टीम पहली पारी में 471 रन पर आउट

लीड्स। इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम पहली पारी में 471 रन पर आउट हो गई जिसमें कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाये। गिल (147) और पंत (134) ने चौथे विकेट के लिये 209 रन की साझेदारी की। इससे पहले जायसवाल (101) और केएल राहुल (42) ने बड़े स्कोर की नींव रखी थी। अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 359 रन से आगे खेलते हुए भारत ने आखिरी सात विकेट 112 रन के भीतर गंवाये। बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार चार विकेट लिये।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777