ज्योतिष

Nirjala Ekadashi 2026 पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

सनातन धर्म में निर्जला एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है। इस बार 25 जून, गुरुवार को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों के समान फल प्राप्त होता है।

इस बार निर्जला एकादशी के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस साल निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बना रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, बुध और शुक्र जब एक ही राशि या भाव में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है।

इस बार निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र कर्क राशि में एक साथ बैठकर ये राजयोग बनाएंगे। आइए आपको बताते हैं यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए लाभदायक होने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के लिए यह संयोग बेहद लाभदायक है। काफी समय से अटके हुए पूरे कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को नई योजनाओं का फायदा मिलेगा। जिन लोगों की नई दुकान या स्टार्टअप आदि शुरु करने वाले उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि

निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी राशि में बनेगा, इसलिए यह योग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपकी उन्नति और आर्थिक रुप से आपका स्थिति मजबूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी अच्छी खबर या उपलब्धि से आपका मन खुश रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद फायदेमंद रहने वाला है। लंबे समय से चली रही सभी परेशनियां दूर होंगी। नौकरी-बिजनेस में किए जाने वाले प्रयास अच्छे परिणाम देने वाले हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने वाली है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। मानसिक दबाव कम होने से मन संतलुत और शांत रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार की बीमारी व रोग से आपको मुक्ति मिलेगी।

लक्ष्मी नारायण योग शुभ क्यों माना जाता?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-शुक्र के मिलन स बना लक्ष्मी नारायण योग सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस योग से व्यक्ति को धन लाभ, भौतिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक समझा जाता है। निर्जला एकादशी पर बन रहा यह संयोग बेहद ही शुभ और दुर्लभ है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777