भारत

क्या पक्ष क्या विपक्ष जब सबने एक सुर में कहा …. हैप्पी बर्थडे मोदी जी, नेताओं ने की स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा नेताओं ने उनके जनसेवा, विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े योगदान को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस वर्ष उनके जन्मदिन के साथ निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया गया है।

अमित शाह ने बताया ‘तप, त्याग और अटूट संकल्प’ की गाथा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले प्रधानमंत्री की यात्रा सेवा और समर्पण से भरी रही है।

राजनाथ सिंह ने विकास और सुशासन को रेखांकित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बुनियादी ढांचे, डिजिटल संपर्क, जनकल्याण, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रगति करते हुए ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777